https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
crimeउत्तराखंड
Trending

फलों की बिक्री को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़ा

देहरादून 04/03/2026

आज दिनांक – 04/03/2026 की सांय चौकी लक्ष्मण चौक को सूचना प्राप्त हुई कि गांधीग्राम क्षेत्र में फलों की बिक्री को लेकर दो पक्षों के बीच गाली गलौज व झगड़ा हो गया है। प्राप्त सूचना पर कोतवाली नगर से पुलिस बक मौके पर पहुंचा। मौके पर दोनो पक्षों के अलग-अलग समुदाय के होने के कारण दोनों समुदाय के काफी लोग इकट्ठा हो गये थे, पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों को शांत किया गया। घटना के संबंध में पीड़ित पक्ष द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली नगर पर मु०अ०सं०- 91/26 धारा- 115(2)/351(3)/352 BNS के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है, जिसमें अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button