https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंड

Uttarakhand News- चमोली में बड़ा हादसा: सुरंग में दो लोको ट्रेनें टकराईं, 60 लोग घायल – मुख्यमंत्री धामी ने दिए बेहतर इलाज के निर्देश…

चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी स्थित निर्माणाधीन टीएचडीसी जल विद्युत परियोजना की टीवीएम साइट पर मंगलवार शिफ्ट चेंज के समय एक हादसा हुआ। आरंभिक जानकारी के अनुसार टनल के भीतर मजदूरों को लाने-ले जाने वाली दो लोको ट्रेनों की आपस में टक्कर हो गई, जिससे काफ़ी संख्या में मजदूर घायल हो गए।

60 लोगों के घायल होने के सूचना

हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी गौरव कुमार एवं पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचे और वहां भर्ती घायलों का हालचाल जाना तथा चिकित्सकों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 100 लोगों में से लगभग 60 घायल होने की सूचना है। जिसमें 42 घायल मजदूरों का उपचार जिला अस्पताल गोपेश्वर में तथा 17 घायल मजदूरों का उपचार विवेकानंद अस्पताल पीपलकोटी में किया जा रहा है अन्य की स्थिति सामान्य है।

सीएम धामी ने एक्स पर किया ट्वीट

वहीं घटना को लेकर सीएम धामी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट किया कि चमोली जनपद के पीपलकोटी में निर्माणाधीन टीएचडीसी विष्णुगाड़ – पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की टीबीएम साइट पर हुई दुर्घटना के संबंध में जिलाधिकारी चमोली से निरंतर संपर्क में हूं। सभी घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और आवश्यकतानुसार उच्च चिकित्सालयों में रेफर करने के निर्देश दिए हैं। ईश्वर से सभी घायल श्रमिकों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button