https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंड

Uttarakhand News: दिवंगत पत्रकार पंकज मिश्रा के परिजनों से मिले सीएम धामी, हरसंभव सहायता का दिया आश्वासन, कहा- किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी….

देहरादून. दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार पंकज मिश्रा की पत्नी लक्ष्मी मिश्रा और उनके भाई अरविंद मिश्रा ने गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की. इस दौरान उन्होंने दिवंगत पत्रकार से जुड़े घटनाक्रम की जानकारी मुख्यमंत्री को दी. सीएम धामी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में राज्य सरकार शोक संतप्त परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है.

सीएम ने परिवार को हरसंभव सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि इस प्रकरण में विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी. मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा को शांति प्रदान करने और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की.

बता दें कि घटना बीते 15 दिसंबर की है. जब पंकज के साथी पत्रकार अमित सहगल और अपने एक अन्य साथी के साथ देहरादून के जाखन क्षेत्र स्थित पंकज मिश्रा के किराए के मकान पर गया था. यहां उसने पंकज के साथ मारपीट की. पंकज के भाई के मुताबिक पंकज के सीने और पेट पर लात-घूंसे मारे गए, जिससे उनके मुंह से खून निकलने लगा. अगले दिन पंकज की तबीयत बिगड़ गई. इलाज के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

जानकारी के मुताबिक ये विवाद फेसबुक पर की गई एक पोस्ट के बाद शुरू हुआ था. पोस्ट को लेकर पंकज मिश्रा और उनके दोस्तों के बीच कहासुनी और मारपीट हुई थी. हालांकि बाद में पंकज मिश्रा ने माफी मांगते हुए पोस्ट डिलीट कर दी थी. उन्होंन ये भी कहा था कि वो पोस्ट उन्होंने स्वयं नहीं डाली थी, बल्कि किसी साथी ने उनका मोबाइल लेकर उनकी फेसबुक आईडी से पोस्ट की थी.

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button