https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंडफीचर्ड न्यूज़राजनीति
Trending

हरदा कंफ्यूज,विष पुरुष से सर्तक होने का राग और फिर सेवा की नौटंकी: चौहान

 

हरदा कंफ्यूज,विष पुरुष से सर्तक होने का राग और फिर सेवा की नौटंकी: चौहान

माल्टे रसीले थे भाव और राजनैतिक आयोजन से हुए कसीले

देहरादून 9 दिसंबर 2025:। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि सिख समुदाय के अपमान के बाद कांग्रेस मे पश्चाताप की जो नौटंकी चल रही है उससे यह बात जरूर सामने आ रही है कि सिख समुदाय के अपमान से किसी को कोई लेना देना नही, बल्कि सहूलियत के हिसाब से सभी हित साध रहे हैं।

चौहान ने पूर्व सीएम हरीश रावत की गुरु द्वारे मे सेवा को नौटंकी करार देते हुए कहा कि अगर वह ऐसा देव भूमि की सनातनी जनता के सामने भी प्रायश्चित का भाव रखते तो कांग्रेस के सामने अस्तित्व का संकट खड़ा नही होता। उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण की खातिर उन्होंने मुस्लिंम यूनिवर्सिटी या जुमे की नमाज के जो कथित फैसले लिए उसके लिए वह खुले आम बड़ा दिल करके जनता के सामने नही आये। यही कारण है कि जनता ने कांग्रेस को माफ नही किया। हरदा अपने कृत्य को बड़ी खूबसूरती से छिपाने और दूसरों पर दोष मढ़ने मे माहिर है, लेकिन जनता से बचना आसान नही है।

चौहान ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों के माल्टे ही नही, बल्कि सभी फल रसीले है। माल्टा पार्टी मे वह स्वाद विहीन हो गए, क्योकि उनका भाव राजनैतिक था। पार्टी का मकसद फल काश्त कारो के उत्पादों की एमएसपी बढ़ाने की नही, बल्कि राजनैतिक मकसद का आयोजन था। उन्होंने कहा कि किसानों की अर्थिकी के लिए केंद्र नीत मोदी सरकार या राज्य मे सीएम पुष्कर सिंह धामी सरकार ने कार्य योजना बनाकर जो धरातलीय क्रियान्वयन किया वह अभुतपूर्व है। महज शब्दो की चासनी मे कृषि और बागवानी नही हो रही। संस्कृति को बचाने के लिए राज्य मे अभियान भी चल रहे हैं जिसका तुष्टिकरण की खातिर कांग्रेस विरोध कर रही है।

उन्होंने कहा कि यह पूर्व सीएम ही बता सकते हैं कि क्या उन्होंने अपने दल मे विष पुरुषों की पहचान कर ली है या उन्हे माफ कर दिया है? उन्होंने कहा कि उन्होंने सार्वजनिक मंच पर कार्यकर्ताओ को आगाह किया था कि पार्टी मे जो विष पुरुष है उन्हे अधिक महत्व न दिया जाए। क्या हरदा उसी विष को झोली मे लेने के लिए सेवा कर रहे हैं।

चौहान ने कहा कि यह सब उस अपमान से ध्यान भटकाने के लिए हो रहा है और सिख समुदाय सहित प्रदेश की जनता इसे बेहतर जानती है। उन्होंने कहा कि इससे अब पार्टी मे प्रतियोगिता भी शुरू हो गयी है और सबका मकसद राजनैतिक है।

 

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button