https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंड

Uttarakhand News: भराड़ीसैंण में राज्य स्थापना की रजत जयंती पर सीएम धामी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, आंदोलनकारियों को किया सम्मानित….

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को भराड़ीसैंण, गैरसैंण में उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की ‘रजत जयंती’ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में राज्य के शहीदों को श्रद्धांजलि दी. साथ ही उन्होंने राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित कर उनके संघर्ष एवं समर्पण को नमन किया.

सीएम ने कहा कि पिछले 4 वर्षों में हमारी सरकार ने राज्य के समग्र विकास के लिए समर्पित हो कर कार्य किया है, जिससे राज्य के विकास को अभूतपूर्व गति प्राप्त हुई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल प्रदेश की देवतुल्य जनता के समक्ष उत्तराखण्ड के आगामी 25 वर्षों का रोडमैप रखा है, जिसे धरातल पर उतार कर उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए हमारी सरकार संकल्पबद्ध है.

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button