https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंड

उत्तराखंड में फिर चली तबादला एक्सप्रेस: 16 IPS अधिकारियों के तबादले, देखिए किस अधिकारी को मिली कौन सी नई जिम्मेदारी…..

Uttarakhand IPS Transfers: उत्तराखंड में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चली है। धामी सरकार ने 16 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। SSP नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल और ASP हल्द्वानी में बदलाव किया गया है। जारी सूची के मुताबिक IPS डॉ० पी.वी.के. प्रसाद को निदेशक अभियोजन से हटाकर अपर पुलिस महानिदेशक (अभिसूचना एवं सुरक्षा) नियुक्त किया गया है।

जानिए किसे मिली कहां की जिम्मेदारी

वहीं IPS ए.पी. अंशुमान अब एडीजी, विधि विज्ञान प्रयोगशाला के प्रमुख होंगे। अभिनव कुमार को एडीजी कारागार से हटाकर निदेशक अभियोजन बनाया गया है। शंकर अनन्त ताकवाले को IG मानवाधिकार बनाया गया है। जबकि नीलेश आनंद भरणे को अब IG साइबर, STF और ANTF का कार्यभार दिया गया है। वहीं सुनील कुमार मीणा अब IG अपराध एवं कानून व्यवस्था व जीआरपी होंगे।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button