
प्रशासन की शह में फल-फूल रहा नशे का कारोबार:प्रीतम
देहरादून 13 अक्टूबर 2025: एनएसयूआई ने प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी और नशे की प्रवृत्ति के खिलाफ पैदल मार्च का आयोजन किया। गांधी पार्क से डिस्पेंसरी रोड स्थित राजीव गांधी की मूर्ति तक मार्च में छात्रों, युवाओं सहित कांग्रेस के तमाम वरिष्ट नेताओं ने भाग लिया। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व चकराता विधायक प्रीतम सिंह का कहना है कि युवाओं में नशे की प्रवृत्ति लगातार बढ़ती जा रही है और इसकी रोकथाम के लिए सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि देहरादून में बड़े शिक्षण संस्थान है और बिना शासन प्रशासन की शह के इतने बड़े सर पर नशे का कारोबार नहीं चलाया जा सकता।



