उत्तराखंडफीचर्ड न्यूज़यूथसामाजिक
Trending

सरकारी नौकरी:प्रदेश सरकार जल्द ही 12,000 से अधिक पदों पर करेगी भर्ती

निगरानी समिति बनाने पर भी विचार

प्रदेश सरकार जल्द ही 12,000 से अधिक पदों पर करेगी भर्ती

निगरानी समिति बनाने पर भी विचार

देहरादून 1अक्टूबर 2025: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की है कि प्रदेश सरकार जल्द ही 12,000 से अधिक पदों पर भर्ती करेगी, जिसके लिए नियुक्ति कैलेंडर तैयार है। यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच की संस्तुति के बाद पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने युवाओं को आश्वस्त किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि उनकी लोकतांत्रिक सरकार युवाओं के हित में हर ज़रूरी फ़ैसला लेने को तैयार है, और अब तक 25,000 से अधिक पदों पर नियुक्तियां पूर्णतः पारदर्शी तरीके से की जा चुकी हैं। पारदर्शिता को और मज़बूत करने के लिए, मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार परीक्षाओं की प्रक्रिया पर निगरानी रखने के लिए एक निगरानी समिति बनाने पर विचार कर रही है, जिसमें अधिकारियों के साथ-साथ युवाओं को भी शामिल किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि युवा स्वयं पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता को देख सकें और उसमें सुधार के लिए अपने सुझाव दे सकें, जिससे भर्ती प्रक्रिया पर उनका विश्वास बना रहे।

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button