उत्तराखंडराजनीति
Trending

कांग्रेस पार्टी अपने संगठन में बड़ा बदलाव करने के लिए संगठन सृजन अभियान के तहत एक नई पहल  कर रही है

कांग्रेस पार्टी अपने संगठन में बड़ा बदलाव करने के लिए संगठन सृजन अभियान के तहत एक नई पहल  कर रही है

देहरादून 2 सितंबर 2025: कांग्रेस पार्टी अपने संगठन में बड़ा बदलाव करने के लिए संगठन सृजन अभियान के तहत एक नई पहल  कर रही है। मंगलवार को कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में,देहरादून महानगर के पर्यवेक्षक, पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद मणिकम टैगोर ने इस अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य कांग्रेस को निचले स्तर तक मजबूत करना और आम कार्यकर्ताओं को संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका देना है। टैगोर ने बताया कि अभी तक कुछ बड़े नेताओं के सुझाव पर जिला अध्यक्षों का चयन होता था, लेकिन अब इस प्रक्रिया में बदलाव किया जा रहा है।

संगठन सृजन अभियान के तहत, पर्यवेक्षक हर जिले में जाकर आम कांग्रेस कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं से मिलेंगे। उनसे यह पूछा जाएगा कि कौन से व्यक्ति कांग्रेस को मजबूत कर सकते हैं और चुनाव जिता सकते हैं। इसी आधार पर जिला अध्यक्ष का नाम तय किया जाएगा।

देहरादून जिले मैं यह अभियान आज से शुरू होकर 14 सितंबर तक चलेगा। पर्यवेक्षक टैगोर ने बताया कि वे जिले में 1000 से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बात करेंगे। इस दौरान, पार्टी की मजबूती और जीत के लिए संभावित उम्मीदवारों पर चर्चा की जाएगी। टैगोर ने जोर देकर कहा कि कांग्रेस एक आम कार्यकर्ता की पार्टी है, और इस अभियान से यह बात साबित होगी।

ब्लॉक स्तर पर भी होगा कार्यकर्ताओं से संवाद

देहरादून में अभियान की शुरुआत जिले के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक से हुई है। कल, आम कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसके बाद, पर्यवेक्षक हर ब्लॉक में जाकर कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। साथ ही, सिविल सोसाइटी और कांग्रेस अलायंस ग्रुप के सदस्यों के साथ भी चर्चा की जाएगी।

टैगोर ने बताया कि यह अभियान अब तक 125 जिलों में सफलतापूर्वक चलाया जा चुका है। उत्तराखंड में इसकी शुरुआत देहरादून से की गई है। इस अभियान का लक्ष्य कांग्रेस संगठन को नया रूप देना और उसे चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार करना है।

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button