https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंडफीचर्ड न्यूज़राजनीतिसामाजिक
Trending

हिमाचल की तर्ज पर उत्तराखंड को आपदाग्रस्त प्रदेश घोषित करने की मांग

देहरादून 2 सितंबर 2025

 उत्तराखंड को आपदाग्रस्त राज्य घोषित करने की मांग

 उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने उत्तराखंड को आपदाग्रस्त राज्य घोषित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि उत्तरकाशी का धराली, चमोली जिले का थराली और रुद्रप्रयाग जिले में केदार घाटी में बरसात के चलते काफी तबाही हुई है। इसके अलावा प्रदेश के कुमाऊं क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है और काफी नुकसान भी हुआ है। ऐसे में हरक सिंह रावत ने उत्तराखंड प्रदेश को आपदा ग्रस्त प्रदेश घोषित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को आपदा ग्रस्त राज्य घोषित कर विशेष पैकेज देने की घोषणा की है। ऐसे में उत्तराखंड में भी भारी बारिश के चलते काफी नुकसान हुआ है और उत्तराखंड राज्य को भी आपदा ग्रस्त राज्य घोषित करने से यहां पर केंद्र सरकार की ओर से विशेष पैकेज मिलेगा, जिससे आपदा राहत और पुनर्वास कार्य तेजी के साथ हो सकेंगे।

 

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button