देहरादून शहर सुरक्षित,NARI- 2025 सर्वे तथ्यों से परे:देहरादून पुलिस

देहरादून शहर सुरक्षित,NARI- 2025 सर्वे तथ्यों से परे:देहरादून पुलिस
देहरादून 2 सितंबर 2025: एक निजी सर्वे कंपनी द्वारा समाचार पत्रों में नारी 2025 शीर्षक के साथ एक सर्वे रिपोर्ट प्रकाशित की गई है जिसमें महिला सुरक्षा के आधार पर देहरादून को देश के 10 असुरक्षित शहरों में दिखाया गया है। देहरादून पुलिस ने इस सर्वे को तथ्य से परे करार दिया है। देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने प्रेस वार्ता करते हुए जानकारी दी की यह सर्वे देहरादून में महिलाओं की लगभग 9 लाख की आबादी के सापेक्ष 400 महिलाओं के ऑडियो सैंपल साइज पर आधारित है। इस सर्वे में कहीं भी अधिकारिक आंकड़ो का उपयोग नहीं किया गया है। महिला संबंधी अपराधों के प्रति पुलिस संवेदनशील है, वर्तमान में बाहरी प्रदेशों के लगभग 70000 छात्र छात्राएं अध्यनरत हैं किसी भी प्रकार की शिकायत में पुलिस का रिस्पांस टाइम लगभग 13 मिनट का है, महिला अपराधों को तुरंत पंजीकृत करते हुए निस्तारण के लिए सभी थानों को पहले से निर्देशित किया गया है। देहरादून शहर में स्मार्ट सिटी के एकीकृत कंट्रोल रूम के 536 पुलिस कंट्रोल रूम के 216 cctv कैमरों के साथ लगभग 14000 अन्य सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से पुलिस निरंतर अपराध एवं अपराधियों पर नजर रखती है। सर्वेक्षण कंपनी को पुलिस द्वारा नोटिस भेजा गया है इसके बाद सही तथ्यों की जानकारी हो सकेगी। देहरादून पुलिस का मानना है कि देहरादून हमेशा से ही सुरक्षित शहरों में गिना जाता है