https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंड

कुदरत के कहर पर सख्त पहरा: आपदा राहत कार्यों की समीक्षा कर CM धामी ने दिए अधिकारियों को त्वरित मदद के निर्देश, प्रभावित परिवारों को 5-5 लाख की सहायता राशि मंजूर….

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उच्चाधिकारियों, समस्त जिलाधिकारियों और पुलिस विभाग के साथ आपदा राहत कार्यों की समीक्षा बैठक की. बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ प्रभावी ढंग से कार्य करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर कदम पर आपदा प्रभावितों के साथ खड़ी है. आपदा प्रभावित क्षेत्रों में प्रभावितों को तत्काल 5-5 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की जा रही है.

मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों को समय पर राशन एवं आवश्यक दैनिक उपयोग की वस्तुएं उपलब्ध कराई जाए. नदियों के जल स्तर की निरंतर निगरानी की जाए और बंद पड़ी सड़कों को शीघ्रता से खोला जाए. स्यानाचट्टी के पास यमुना नदी पर आए मलबे को हटाने के लिए मशीनों का उपयोग करने और मलबे का सुरक्षित निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देशित किया.

सीएम धामी ने कहा कि बरसात का मौसम समाप्त होते ही सभी सड़कों की मरम्मत और सुधार कार्य में तेजी लाई जाए. 15 सितंबर के बाद चारधाम यात्रा में अपेक्षित तेजी को देखते हुए समस्त व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद किया जाए. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मौसम की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए निरंतर अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए.

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button