https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंडफीचर्ड न्यूज़
Trending

एलटी चयनित अभ्यर्थियों का मुख्यमंत्री आवास कूच

एलटी चयनित अभ्यर्थियों का मुख्यमंत्री आवास कूच

देहरादून 26 अगस्त 2025: एलटी चयनित अभ्यर्थियों ने नियुक्ति की मांग को लेकर आज देहरादून के परेड ग्राउंड से मुख्यमंत्री आवास कूच किया। रैली में भारी संख्या में एलटी के चयनित अभ्यर्थी मौजूद रहे । उनका कहना है कि  बार-बार उन्हें आश्वासन दिया जा रहा है इसके बाद भी नियुक्ति नहीं मिल रही है।उन्होंने 14 सितंबर के पहले सरकार से नियुक्ति देने की मांग की है। प्रदर्शनकारी पूरे प्रदेश में 1200 से अधिक चयनित अभ्यर्थी नियुक्ति की मांग कर रही है। जिसको लेकर आज अभ्यर्थियों ने एक रैली निकाल कर मुख्यमंत्री आवास कूच किया।  अभ्यर्थियों का कहना है कि पूरे जल्द से जल्द सरकार से नियुक्ति की मांग करते हैं। नियुक्ति की मांग कर रहे अन्य संगठनों ने भी रैली में भाग लेकर एल टी चयनित अभ्यर्थियों का समर्थन समर्थन किया।

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button