https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंड

Uttarakhand News: उत्तराखंड में स्मार्ट मीटरिंग अभियान को मिल रही रफ्तार, 16 लाख उपभोक्ताओं को होगा लाभ….

देहरादून. उत्तराखंड में दो लाख से ज्यादा स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं. अब 16 लाख उपभोक्ताओं के घरों और प्रतिष्ठानों पर मीटर लगाए जाएंगे. प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगाए जाने का काम तेजी से जारी है. स्मार्ट मीटर लग जाने से रियल टाइम मॉनिटरिंग और बिलिंग प्रणाली में सुधार आएगा.

यूपीसीएल (Uttarakhand Power Corporation Limited) ने अब तक दो लाख से ज्यादा स्मार्ट मीटर लगाए हैं. निगम प्रबंधन ने रोजाना 4000 मीटर लगाने का लक्ष्य रखा है. अब 16 लाख और उपभोक्ताओं के घरों और प्रतिष्ठानों पर स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे.

बता दें कि इस संबंध में सरकार लगातार मॉनिटरिंग कर रही है. पिछले दिनों सीएस ने इस संबंध में बैठक भी ली थी. जिसमें उन्होंने उद्योग और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में प्राथमिकता से विद्युत मीटर के कार्यों को पहले पूरा करने को कहा था. साथ ही, भूमिगत लाइनों के प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए जिला प्रशासन और संबंधित विभागों से नियमित समन्वय कर डे बाय डे प्रगति बढ़ाने को कहा था.

सीएस ने पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ़ उत्तराखण्ड लिमिटेड को महत्वपूर्ण निर्देश देते हुए कहा था कि भारत सरकार के केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण से राज्य के पारेषण तंत्र का विस्तृत अध्ययन कराया जाए ताकि पारेषण तंत्र में सुधार लाया जा सके. विद्युत लॉस को रोकने और सुरक्षा की दृष्टि से हाइटेंशन लाइन का नियमित निरीक्षण करें. साथ ही इसके लिए नई तकनीक को भी आत्मसात करें.

उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button