उत्तराखंड

Uttarakhand News- रूद्रप्रयाग हादसा: तीन की मौत, 9 लापता, सीएम धामी ने दिए राहत कार्य तेज़ करने के निर्देश…

रूद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग में हुए भीषण हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। आधा दर्जन से अधिक लोग अभी भी लापता है। जबकि 8 लोग घायल हो गए है। इसी बीच सीएम पुष्कर सिंह धामी और सांसद अनिल बलूनी ने घटना पर संज्ञान लिया है। उन्होंनें मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही लापता लोगों के तलाश के लिए तेजी से राहत बचाव कार्य चलाने के निर्देश दिए।

सभी के सकुशल होने की प्रार्थना

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि जनपद रुद्रप्रयाग (Rudrapraya Bus Accident) में एक टेंपो ट्रैवलर के नदी में गिरने का समाचार अत्यंत दुःखद है। SDRF सहित अन्य बचाव दलों द्वारा युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है। इस संबंध में निरंतर स्थानीय प्रशासन से संपर्क में हूं। ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं।

मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की

वहीं सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि रुद्रप्रयाग के घोलतीर क्षेत्र में एक यात्री बस का अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिर जाने का दुःखद समाचार मिला है, जिसमे कुछ यात्रियों के हताहत होने की अत्यंत दुःखद सूचना है। मैंने जिलाधिकारी और एसपी रुद्रप्रयाग से बात कर घटना की पूरी जानकारी ली है। मौके पर जिला प्रशासन और SDRF की टीम मुस्तैदी से राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है।

तेजी से राहत-बचाव कार्य चलाएं

मैंने रुद्रप्रयाग भाजपा जिला अध्यक्ष से भी बात किया। भाजपा के कार्यकर्ता भी तत्परता से राहत एवं बचाव कार्य में मदद कर रहे हैं। भगवान बद्री विशाल से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। साथ ही, सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button