उत्तराखंड

Uttarakhand News: सीएम धामी ने अधिकारियों संग की बैठक, विमान हादसे में मृतकों को दी श्रद्धांजलि, दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए रखा मौन….

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में उच्च अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की एवं शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त की।

सीएम धामी ने मृतकों को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हादसा देश और विश्व के लिए अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। राज्य सरकार की संवेदनाएं इस दुःख की घड़ी में मृतकों के परिवारजनों के साथ है। बता दें कि हादसा अहमदाबाद में टेकऑफ के समय हुआ। जानकारी के मुताबिक विमान का पिछला हिस्सा एयरपोर्ट की बाउंड्री से टकरा गया था. इससे ये विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। ये विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था।

बताया जा रहा है कि विमान 242 यात्री सवार थे। सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट में यह दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसा मेघानीनगर के पास हुआ है। एयरपोर्ट से मेघानीनगर की दूरी 15 किलोमीटर के करीब है।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button