https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंड

Uttarakhand News: आतंकवाद के विरुद्ध केंद्र की कार्रवाई के बीच उत्तराखंड में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, सीएम ने अधिकारियों की ली बैठक…

उत्तराखंड : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में भारत की ओर से आतंकवाद के विरुद्ध की जा रही सख़्त कार्रवाई के दृष्टिगत राज्य के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की. सीएम ने बैठक में सभी अधिकारियों को हर परिस्थिति के लिए पूरी तरह से तैयार रहने और सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के साथ ही वहां तैनात प्रशासनिक इकाइयों को चौकस रखने के निर्देश दिए.

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्रदेश के सभी अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में जीवन रक्षक दवाइयां, सर्जिकल उपकरण और अन्य आवश्यक चिकित्सा संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं.

मुख्यमंत्री ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को राज्य में आवश्यक खाद्य सामग्री, राशन और पीने के पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि राहत और बचाव दलों को भी तैयार रखा गया है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर त्वरित कार्रवाई की जा सकें.

अफवाहों से बचने की सलाह

मुख्यमंत्री ने अफवाहों से बचने और जनता को सही समय पर जानकारी देने के लिए सूचना विभाग को सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा राज्य सरकार के लिए देवतुल्य जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है और सरकार किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं. इस दौरान मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, डीजीपी दीपम सेठ, सचिव गृह शैलेश बगौली, एडीजी ए.पी अंशुमान आदि मौजूद रहे.

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button