https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंड

Uttarakhand News: प्रदेश को मिलने जा रहा पहला खेल विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय खेल दिवस पर होगा शिलान्यास, राज्यपाल ने दी मंजूरी…

देहरादून: प्रदेश के पहले खेल विश्वविद्यालय के बनने का रास्ता साफ हो गया है। खेल विश्वविद्यालय एक्ट को राज्यपाल ने अधिसूचित कर दिया है। प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि इस बाबत राज भवन ने पत्र जारी कर दिया है। खेल मंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार आगामी राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर प्रदेश के पहले खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने की तैयारी कर रही है।

इसके लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है ताकि राष्ट्रीय खेल दिवस से पहले सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि यह प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा अवसर है क्योंकि प्रदेश में खेल विश्वविद्यालय बनने के बाद खिलाड़ियों के विकास और पढ़ाई के लिए बड़ा मंच उपलब्ध होगा।

उन्होंने कहा कि हल्द्वानी के गौलापार में इस विश्वविद्यालय की नींव रखी जाएगी और इसे जल्द से जल्द शुरू करने का प्रयास किया जाएगा। खेल मंत्री ने बताया कि विश्वविद्यालय के लिए जरूरी सभी मानको को पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button