उत्तराखंड

Uttarakhand News: सीएम धामी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश, कहा- वृहद स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाए…

देहरादून: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने शासकीय आवास पर आयुष एवं पर्यटन विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए अधिकारियों को गांव, स्कूल और कॉलेज स्तर पर योग शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए।

सीएम धामी ने कहा कि सोशल मीडिया पर भी कैंपेन चलाई जाए। जिसमें लोग योग करते हुए फोटो/वीडियो साझा कर सकें। जिला स्तर पर स्वास्थ्य और योग मेले आयोजित करते हुए मातृशक्ति को इससे अधिक से अधिक जोड़ने हेतु भी अधिकारियों को निर्देश दिए। योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह मानसिक मजबूती और आंतरिक संतुलन का भी आधार है। नियमित योग अभ्यास से एकाग्रता, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच को बढ़ावा मिलता है।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button