https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
Uncategorized

पीएम मोदी ने बाबा साहब अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को डॉ बीआर अंबेडकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि यह उनकी प्रेरणा के कारण है देश आज सामाजिक न्याय के सपने को साकार करने की दिशा में प्रयास कर रहा है। एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा कि सभी देशवासियों की ओर से भारत रत्न पूज्य बाबासाहेब को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन।

पीएम मोदी ने कहा कि यह उन्हीं की (अंबेडकर) प्रेरणा है कि देश आज सामाजिक न्याय के सपने को साकार करने में समर्पित भाव से जुटा हुआ है। उनके सिद्धांत एवं आदर्श आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण को मजबूती और गति देने वाले हैं।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button