https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंडफीचर्ड न्यूज़
Trending

राजकीय कर्मचारियों के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गतिविधियों में भाग लेने पर लगा प्रतिबंध हटा

राजकीय कर्मचारियों के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गतिविधियों में भाग लेने पर लगा प्रतिबंध हटा

सुरेश जोशी मुख्य प्रवक्ता भाजपा उत्तराखंड

देहरादून 6 सितंबर 2024: प्रदेश सरकार ने राजकीय कर्मचारियों के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गतिविधियों में भाग लेने पर लगा प्रतिबंध हटा लिया है। अब सरकारी कर्मचारी ऑफिस ऑवर के पहले या बाद में आरएसएस की गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं। भाजपा ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है।

Also read

अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव करने जा रही है केंद्र सरकार

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी का कहना है कि आरएसएस एक देशभक्त संगठन है व देश को आगे ले जाने का काम करता है। कांग्रेस के शासनकाल में एक षड्यंत्र के तहत इस पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। केंद्र सरकार पहले ही यह प्रतिबंध हटा चुकी है आज प्रदेश सरकार के यह प्रतिबंध हटाने से  राष्ट्रीयता, संस्कृति व सनातन की रक्षा होगी।

मथुरा दत्त जोशी प्रदेश उपाध्यक्ष कांग्रेस उत्तराखंड
राजकीय कर्मचारियों के आरएसएस की गतिविधियों में भाग लेने पर लगा प्रतिबंध हटाने को कांग्रेस ने दुर्भाग्यपूर्ण फैसला करार दिया है। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी का कहना है कि यह  सरकार का कार्यपालिका में दखल है। आरएसएस भारतीय जनता पार्टी का मदर संगठन है सभी को पता है कि आरएसएस के कहने पर ही भारतीय जनता पार्टी कार्य करती है। राजकीय कर्मचारियों के राजनीतिक कार्यक्रमों में शामिल होने का यह धामी सरकार का फैसला तानाशाही है, उन्होंने कहा कि क्या भारतीय जनता पार्टी को सरकारी कर्मचारियों के कांग्रेस सेवा दल की गतिविधियों में शामिल होने का काम स्वीकार्य होगा।

 

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button