
देहरादून 28 मार्च 2025: भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1992 बैच के वरिष्ठ अधिकारी आनंद बर्द्धन उत्तराखंड सरकार के 19 के मुख्य सचिव होंगे। वह मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की जगह लेंगे, उनकी नियुक्ति के आदेश जारी हो चुके हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठता के क्रम के हिसाब से आनंद बर्द्धन पर भरोसा जताया है। उनका कार्यकाल जून 2027 तक रहेगा। प्रदेश में मुख्य सचिव के लिए पात्रता की शर्त वर्तमान में आईएएस अधिकारी आनंद बर्धन ही पूरी कर रहे थे, मुख्य सचिव पद के लिए इस के रूप में 30 वर्ष का सेवाकाल अनिवार्य है आनंद बर्धन ही यह सेवा कल पूरा कर सके हैं ।आनंद बर्धन 31 मार्च को ही मुख्य सचिव का कार्याभार संभालेंगे।



