https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
entertainment

अमिताभ बच्चन ने केबीसी 16 में शेयर किया अपना बचपन न का मजेदार किस्सा, घर में फ्रिज में खुद को कर लिया था

क्विज बेस्ड रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति एक ऐसा रियलिटी शो है, जहां सिर्फ कंटेस्टेंट्स करोड़ों रुपये जीतकर नहीं जाते हैं, बल्कि इस मंच पर होस्ट अमिताभ बच्चन के बारे में बहुत कुछ जानने को मिलता है। 

अमिताभ बच्चन केबीसी के मंच पर कई दफा अपनी पर्सनल और प्रोफेशन लाइफ के बारे में कई दिलचस्प किस्से बता चुके हैं। केबीसी के 16वें सीजन में भी उन्होंने जिंदगी से जुड़े कई पन्ने शेयर किए। हाल ही में, उन्होंने अपने बचपन की स्टोरी शेयर की, जब उन्होंने खुद को फ्रीज में लॉक कर लिया था। केबीसी 16 के हालिया एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने बताया कि एक बार उन्होंने खुद को फ्रीज में लॉक कर लिया था। उसके बाद जो हुआ, वो शायद अभिनेता कभी भूल नहीं पाए। 

कंटेस्टेंट्स के साथ अपना बचपन का किस्सा शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन ने बताया कि इलाहाबाद (प्रयागराज) में स्थित उनके घर पर पहले कोई फैंसी इलेक्ट्रोनिक आइटम नहीं हुआ करती थी। इस बारे में बिग बी ने कहा, "जब हम छोटे थे ना, तब ये फ्रीज वगैरह नहीं था। सिर्फ पंखा था, हम लोग सोचते थे कि ये क्या है। हम इलाहाबाद में रहते थे, हमारे पास ऐसे साधन नहीं थे, जैसे एसी वगैरह। तो टेबल फैन के सामने बर्फ का टुकड़ा रख के उसके पीछे से चलाते थे तो ठंडी हवा आती थी।"

अमिताभ बच्चन ने आगे बताया कि जब उनके घर में पहली बार फ्रीज आए तो वह इतने एक्साइटेड हुए थे कि उन्होंने खुद को उसमें बंद ही कर लिया था। बिग बी ने कहा, "फिर कुछ सालों के बाद घर में आ गया एक बड़ा सा फ्रीज। उसको खोला तो देखा कि ये बहुत ठंडा है। हम थोड़े छोटे थे। एक दिन हम उसके अंदर घुस गए। किसी को बताया नहीं और दरवाजा हो गया बंद। बाहर से खोला जाता है, अंदर से खुलता नहीं है। मैं चिल्लाया और फिर हम निकले। बहुत मार पड़ी हमको।"

मालूम हो कि केबीसी 16 के पिछले एपिसोड में समय रैना, भुवन बाम, कामिया जानी, तन्मय भट जैसे कॉमेडियन और डिजिटल क्रिएटर भी आए थे, जिन्होंने अमिताभ बच्चन से कई सारे किस्सों के बारे में पूछा था।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button