https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

छत्तीसगढ़-बीजापुर में पांच-पांच किलो के आठ आईईडी बरामद, नक्सलियों के मंसूबों पर सुरक्षाबलों ने पानी फेरा

बीजापुर.

बीजापुर में नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से अलग-अलग जगहों पर प्लांट किये गए पांच-पांच किलो के आठ आईईडी बरामद कर जवानों ने डिफ्यूज कर दिया है। पुलिस के मुताबिक नक्सलियों ने गंगालुर थाना क्षेत्र के मुतवेंडी और पीड़िया के रास्ते पर अलग-अलग जगहों पर पांच-पाांच किलो के आठ आईईडी प्लांट कर रखे थे।

जिसे डीआरजी, बीडीएस बीजापुर, सीआरपीएफ व कोबरा बीडीएस की संयुक्त पार्टी ने एरिया डॉमिनेशन व डिमाइनिंग ड्यूटी के दौरान बरामद कर उसे वहीं सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज कर दिया। बताया गया है कि नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से आईईडी प्रेशर स्विच सिस्टम से लगाया था। लेकिन जवानों की तत्परता व सतर्कता ने नक्सलियों के मंसूबे पर पानी फेर दिया।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button