https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

10वीं-12वीं प्री बोर्ड के परिणाम 31 तक पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य

भोपाल । सवा महीने बाद बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। विद्यार्थी परीक्षा में असहज महसूस ना हो और उन्हें परीक्षा का पूर्व अभ्यास हो जाए, इसलिए प्री बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है। 5 दिन पहले शुरू हुई प्री बोर्ड परीक्षा समापन की ओर है। अब शिक्षकों को एक सप्ताह में परिणाम तैयार कर पोर्टल पर अपडेट करना है।
स्कूल शिक्षा विभाग में फरवरी के अंतिम सप्ताह में 10वीं-12वीं बोर्ड की परीक्षाएं शुरू करने का टाइम टेबल जारी किए डेढ़ महीने से ज्यादा का समय हो चुका है। जिला शिक्षा विभाग की ओर से दावा किया जा रहा है कि सभी स्कूलों मैं कोर्स पूरे कर दिए जा चुके हैं और पूर्व अभ्यास प्री बोर्ड परीक्षा भी अंतिम चरण में आ चुकी है। हालांकि इस मामले में जमीनी हकीकत कुछ और ही है दूरदराज के और ग्रामीण इलाकों के विद्यार्थियों का कहना है कि अभी कोर्स पूरा नहीं हुआ है और पढ़ाई के दौरान दिक्कत भी आ रही है। अर्धवार्षिक परीक्षा के तकरीबन एक महीने में  ही प्री बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गईं, जिसके कारण तैयारी ठीक से नहीं हो पा रही हैं और बीच में अवकाश भी रहा है। विद्यार्थी और अभिभावकों की मंशा है कि कक्षाओं में कठिनाइयों को दूर करने के लिए लगातार कक्षाएं लगाई जाए, मुख्यालय को विद्यार्थियों की दिक्कतों से अवगत होना चाहिए, ताकि परीक्षा का परिणाम बेहतर आ सके। शिक्षकों के सामने समस्या यह है कि एक सप्ताह कार्य दिवस में परिणाम को तैयार कर पोर्टल पर अपडेट करना है। रविवार और 26 जनवरी छुट्टियां भी बीच में रहेंगी। प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी एमएस निगवाल ने बताया कि निर्देशों का पालन किया जा रहा है। प्राचार्य से सतत सपर्क बनाकर समयसीमा में परिणाम जारी कराया जाएगा और विद्यार्थियों अध्ययन के दौरान आने वाली कठिनाइयों को दूर कराया जा रहा है।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button