https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

छत्तीसगढ़-कांकेर में मॉर्निंग वॉक पर निकले शख्स पर पिल पड़े 3 भालू, खोल दी खोपड़ी

कांकेर/भानुप्रतापपुर.

छत्तीसगढ़ के कांकेर में भालुओं का आतंक जारी है. चारामा वन परिक्षेत्र के कुर्रुभाट गांव में आज सुबह फिर से मॉर्निंग वॉक पर निकले शख्स पर 3 भालुओं ने हमला कर दिया. इस घटना में शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया. तीनों भालुओं ने मिलकर उसकी खोपड़ी तक खोल दी.

ग्रामीणों ने तत्काल घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया और इसकी सूचना वन विभाग को दी. फिलहाल घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है. बता दें, कांकेर वन मंडल से लगातार भालू के हमलों की खबर सामने आते रहती है. दो दिन पहले भी डोगरकट्टा गांव में भालू के हमले से दो लोगों की मौत और दो लोग घायल हो चुके हैं.

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button