https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

धर्मांतरण रोकने पं धीरेंद्र शास्त्री बनाएंगे बागेश्वर सेना

भोपाल । हिंदुस्तान में धर्म परिवर्तन रोकने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हनुमान चालीसा बागेश्वर सेना बनाएंगे। इस सेना के माध्यम से देशभर के आदिवासियों को जोडा जायेगा। उन्हें सेना के माध्यम से सनातन का पाठ पढाया जायेगा और लालच में हिंदू मिशनरियों के चक्कर मे न पढक़र उन्हे धर्म विरोधियों से दूर रहने की सलाह दी जायेगी। क्योंकि हिंदू बचेगा तभी हिंदू राष्ट्र बन सकेगा।
महाकुंभ पर रील्स बनाकर वायरल करने के खिलाफ कहा कि-कुंभ अपने मुख्य मकसद से भटक रहा है। वहां रील्स नहीं रियल होना चाहिए। पं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कहना वहां इस बात पर बहस होना चाहिए कि किस तरह देश हिंदू राष्ट्र बनेगा। कैसे हिंदू धर्म छोड चुके मुसलमान, ईसाई को किस तरह हिंदू धर्म में वापसी हो इसकी चर्चा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह कुंभ जा रहे हैं वे भी गंगा जी में आस्था की डुबकी लगाएंगे।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button