https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

लॉस एंजिल्स की भीषण आग में भी इस हवेली को नहीं हुआ कोई नुकसान

लॉस एंजिल्स । कैलिफोर्निया के लॉस एंजिल्स के जंगलों में लगी आग में भीषण तबाही मचा दी है। हजारों परिवारों को जान बचाने के लिए पलायन करना पड़ा है। आग ने सैकड़ों घरों को राख में बदल दिया है। इसके बाद बीमा कंपनियों के लिए भी मुश्किल हो गई है।  क्योंकि उन्हें अरबों डॉलर का क्लेम देना होगा। आग के कारण फिल्म स्टार, सेलिब्रेटी के घर भी जले हैं। लेकिन इस दौरान एक घर सबसे ज्यादा चर्चा में है। 90 लाख डॉलर (77.8 करोड़) रूपए की एक हवेली इस भयावक तबाही में बच गई है। जबकि हवेली के चारों ओर सबकुछ जलकर राख हो चुका है।
रिपोर्ट के मुताबिक इस घर के मालिक 64 साल के रिटायर्ड वेस्ट मैनेजमेंट एक्जीक्यूटिव डेविड स्टीनर हैं। यह घर मालिबू में है। जब उन्हें पता चला कि उनका घर इस आग में बच गया है, तब उन्हें अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हुआ। स्टीनर ने स्वीकार किया कि वे यह देखकर दंग रह गए धुएं के हटने के बाद उनका तीन मंजिला घर अभी भी अपनी जगह पर खड़ा था।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button