उत्तराखंडराजनीति
Trending

कांग्रेस ने की कार्यवाहक डीजीपी हटाने की मांग

कार्यवाहक डीजीपी हटाने की मांग

19 मार्च 2024:उत्तराखंड कांग्रेस ने राज्य के कार्यवाहक डीजीपी अभिनव कुमार को तत्काल हटाने की मांग की है। कांग्रेस ने चुनाव आयोग को शिकायती पत्र भेजा है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि डीजीपी का पद संभालने से पहले अभिनव कुमार सीएम धामी के प्रमुख सचिव रहे हैं और सत्ताधारी पार्टी यानी बीजेपी के साथ उनकी नजदीकी है।ऐसे में उनके डीजीपी रहते हुए राज्य में निष्पक्ष चुनाव नहीं कराया जा सकता है।
आपको बता दें कि चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की घोषणा के महज दो दिन बाद ही 6 राज्यों के गृह सचिवो ( उत्तराखंड, गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और हिमाचल प्रदेश )को हटा दिया था।

 

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button