https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

CG Naxal Encounter: अबूझमाड़ में चार नक्सली ढेर, एक शहीद, अत्याधुनिक हथियार बरामद

नारायणपुर
दक्षिणी अबूझमाड़ क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने चार वर्दीधारी नक्सलियों को मार गिराया है। नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

जवानों को घटनास्थल से एके 47, सेल्फ लोडिंग रायफल (एसएलआर) समेत अत्याधुनिक हथियार भी मिले हैं। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि मुठभेड़ में बड़े कैडर के नक्सली मारे गए हैं। नक्सलियों से लड़ते हुए दंतेवाड़ा जिला डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के जवान प्रधान आरक्षक सन्नू कारम शहीद हो गए हैं।

नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि दक्षिणी अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर शुक्रवार को नारायणपुर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव व बस्तर जिले से स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) व डीआरजी बल को अभियान पर भेजा गया था।

जवान नदी–नालों को पार करते जंगल के भीतर कई किमी तक पैदल चलकर पहुंचें थे। नक्सलियों ने जवानों को देखकर गोलीबारी शुरू कर दी। जवानों की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई है। शनिवार शाम से लेकर अब तक कई बार रुक–रुक कर मुठभेड़ हुई है। जवानों के लौटने के बाद विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button