https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंडफीचर्ड न्यूज़शिक्षा
Trending

21 फरवरी से उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएँ शुरू

 

उत्तराखंड_विद्यालयी_शिक्षा_परिषद रामनगर ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी हैं। इस वर्ष की परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू होकर 11 मार्च तक जारी रहेंगी। बोर्ड कार्यालय सभागार में शनिवार को आयोजित परीक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता सभापति एसबी जोशी ने की, जिसमें परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों का खुलासा किया गया।
बोर्ड परीक्षा के लिए इस बार कुल 1245 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 49 एकल और 1196 मिश्रित केंद्र शामिल हैं। कुल 2,23,403 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे, जिसमें 1,13,690 हाईस्कूल और 1,09,713 इंटरमीडिएट के छात्र शामिल होंगे।
परीक्षाएं सुबह 10 बजे से 1 बजे तक आयोजित की जाएंगी। शिक्षा परिषद ने सभी परीक्षार्थियों के लिए तैयारी शुरू करने की सलाह दी है और परीक्षा प्रक्रिया को निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करने का दावा किया है।

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button