https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

महासमुन्द सर्किट हाऊस में प्रेस कान्फ्रेस के दौरान मची अफरा तफरी, आपस में भिड़े मुस्लिम समुदाय के लोग

महासमुन्द

महासमुंद सर्किट हाउस में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब मुस्लिम समुदाय के लोग आपस में ही भीड़ गए आए विवाद देखते देखते इतना बढ़ गया कि चाकू रॉड एक दूसरे पर बरसाने लगे। कुछ लोगों के सिर फूटे तो किसी को चाकू मार दिया गया। कुछ कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस पहुंची और भीड़ को तीतर बितर किया गया।

हम आपको बता दें कि आज स्थानीय सर्किट हाउस में डॉक्टर सलीम राज अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड वक्फ बोर्ड समितियों और संस्था के पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा करने पहुंचे थे। महासमुंद पहुंचते ही मुस्लिम समुदाय के दो गुटों में आपस में विवाद हो गया। विवाद के बीच ही वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सर्किट हाउस पहुंचे और प्रेसवार्ता शुरू किए। अपनी बात पूरी कर भी नहीं पाए थे के अध्यक्ष के सामने ही मुस्लिम समुदाय के दोनों गुट आपस में भीड़ गए। दोनों गुट के लड़ाई के भीड़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष को सर्किट हाउस के एक कमरे में सुरक्षित किया गया।

सर्किट हाउस के बाहर भी लगभग 20-25 मिनट तक एक दूसरे पर लात घुसो, लाठी, रॉड और चाकू से एक दूसरे पर वार करते रहे।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button