https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंडफीचर्ड न्यूज़
Trending

गलत तथ्यों के आधार पर उत्तराखंड में जमीन खरीदने का आरोप

 

 जौनसार बाबर में भू माफिया पर खुलासा

देहरादून13 फरवरी 2024:उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पवार ने आज प्रेस वार्ता कर एक बड़ा मामला उठाया है । बॉबी पंवार ने जम्मू कश्मीर के मूल निवासी गुलाम हैदर नामक एक व्यक्ति पर गलत तथ्यों के आधार पर उत्तराखंड में जमीन खरीदने का आरोप लगाया है । बॉबी पवार ने कहा की गलत जानकारी देकर जम्मू कश्मीर निवासी गुलाम हैदर ने जौनसार बाबर में 10 बीघा से ज्यादा जमीन खरीदी है। और जब इसको लेकर आरटीआई मांगी गई तो पता लगा की गुलाम हैदर जम्मू कश्मीर में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात था, उनके पिता और दादा भी जम्मू कश्मीर के मूल निवासी हैं । ऐसे गलत तथ्य देकर और जमींदार विनाश अधिनियम दरकिनार कर जमीन खरीदी गई । डीएम महोदय की जांच रिपोर्ट में भी सामने आया कि इसमें गड़बड़ियां है ।बॉबी पवार ने आरोप लगाया की बड़े ओहदे में बैठे कुछ लोगों ने इन्हे संरक्षण दिया है । उन्होंने कहा की जब मुख्यमंत्री के बयान के बाद कि अब कोई बाहरी व्यक्ति कृषि जमीन नही खरीद पाएगा इस मामले सामने आना खुद सवाल खड़ा करता है । बॉबी पंवार ने मांग की कि इस मामले में संलिप्त हर व्यक्ति पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही हो अगर ऐसा नहीं होता तो इसको बड़ा आंदोलन किया जाएगा।पंवार ने कहा कि इस तरह के मामलों के कारण ही उत्तराखंड के लोग एक सख्त भू कानून चाहते हैं।

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button