उत्तराखंडराजनीति
Trending

महेंद्र भट्ट राज्य सभा के लिए भाजपा के उम्मीदवार

महेंद्र भट्ट बने राज्य सभा के लिए भाजपा के उम्मीदवार

जमीन से जुड़े कार्यकर्ता को भाजपा मे ही मिलती है तवज्जो:चौहान

देहरादून 12 फरवरी 2024: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट उत्तराखंड से भाजपा के राज्य सभा उम्मीदवार घोषित किये गए है।
पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए कहा कि पार्टी की ओर से 7 राज्यों के 15 उम्मीदवारों की सूची जारी की गयी है।

चौहान ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट जमीन से जुड़े कार्यकर्ता रहे हैं और पार्टी ने समय समय पर उन्हे कई जिम्मेदारी दी जिस पर वह खरे उतरे हैं। भट्ट ने राज्य मे संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओ को जोड़ने का अहम कार्य किया है जिसके सुखद परिणाम सामने है। उनके मिलनसार स्वभाव और हर कार्यकर्ता की बात को सुनने के साथ समर्पण तथा बेदाग छवि से वह आज हर कार्यकर्ता के लिए प्रेरक बने हुए है। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान का यह बेहतर निर्णय है और इससे साफ है कि हमेशा ही कार्यकर्ता आधारित भाजपा मे समर्पित कार्यकर्ता को सदैव तवज्जो दी जाती है।

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button