https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंडफीचर्ड न्यूज़
Trending

बनभूमपुरा क्षेत्र में आवश्यक सेवाएं सुचारू

हल्द्वानी 11 फरवरी 2024 – जिलाधिकारी वंदना सिंह के निर्देश पर कर्फ्यू ग्रस्त बनभूमपुरा क्षेत्र में आवश्यक सेवाओं को सुचारु करने के साथ ही मेडिकल स्टोर खुलवाए गए हैं साथ ही बनभूलपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सुचारू कर दिया गया है।

रविवार को कर्फ्यू ग्रस्त बनभूलपुरा क्षेत्र में प्रशासन की टीम ने आवश्यक सेवाओं को बहाल किया जोनल मजिस्ट्रेट ए पी वाजपेई ने आवश्यक सेवाओं को सुचारू करवाया और बीमार लोगों के लिए बनभूलपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सुचारु किया गया है। इसके अलावा लाइन नंबर 17 निवासी डेढ़ वर्षीय मोहम्मद इजहान जो की बीमारी से ग्रसित था उसे वन भूलपुरा चिकित्सालय में ले जाकर इलाज के उपरांत राजकीय वाहन से घर तक छोड़ा गया है। प्रशासन शांति व्यवस्था के साथ-साथ आवश्यक सेवाओं को सुचारू कर रहा है।कुमाऊं मंडल विकास निगम के महाप्रबंधक श्री ए पी वाजपेई ने बताया है कि आज हल्द्वानी के कर्फ्यू क्षेत्र के लाइन नंबर 17, किदवई नगर, इंदिरा नगर, नई बस्ती, लाइन नंबर 08 के साथ ही अन्य क्षेत्रों में भारत और इंडेन गैस का वितरण कराया गया है।

गौरतलब है कि कल केएमवीएन ने कर्फ्यू क्षेत्र को छोड़कर अन्य स्थानों में गैस आपूर्ति सुचारू की थी, वहीं आज कर्फ्यू प्रभावित क्षेत्र में भी गैस का वितरण कर दिया गया है। आज कर्फ्यू प्रभावित क्षेत्र में गैस के साथ ही सब्जी, दूध आदि सामग्री का वेंडर के माध्यम से पहुंचाई गई ।

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button