https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंडफीचर्ड न्यूज़राजनीतिसामाजिक
Trending

UCC,देवभूमि ने देवियों के अधिकारों को किया सुरक्षित

 

 

*देवभूमि ने देवियों के अधिकारों को किया सुरक्षित*

 

समान नागरिक संहिता करेगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के तहत उत्तराखंड के लिए मजबूत आधार स्तम्भ का कार्य-रेखा आर्या

 

देहरादून 7 फरवरी 2024:  विधासभा सत्र के दूसरे दिन सदन में मुख्यमंत्री धामी ने समान नागरिक संहिता को पेश किया।कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने मीडिया से बात करते हुए जानकारी दी कि आज का दिन उत्तराखंड के लिए बड़ा ही ऐतिहासिक है।उत्तराखंड समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना है।इसके तहत पुरुष और महिला नागरिकों को बराबर श्रेणी में रखा गया है।दोनों के अधिकार एक समान रखे गए हैं।साथ ही कुछ ऐसे अधिकार जिनके तहत महिलाओं के अधिकारों का हनन होता था वह भी सुरक्षित होंगे।जानकारी देते हुए बताया कि आज भी हमारे समाज मे बहु विवाह प्रथा, बाल विवाह, मौखिक तलाक सहित कई अन्य प्रथाएं प्रचलित हैं।कहीं ना कहीं समान नागरिक संहिता से अब सभी के हित सुरक्षित होंगे।समान नागरिक संहिता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विजन “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के तहत उत्तराखंड के लिए मजबूत आधार स्तम्भ का कार्य करेगा।समान नागरिक संहिता से अब देवभूमि में देवियों के अधिकार सुरक्षित होंगे।

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button