https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
राजनीति

उद्धव ठाकरे के सामने संकट, पार्टी का एक धड़ा चाहता है कांग्रेस से गठबंधन तोड़ा जाए 

मुंबई। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 2024 में मिली शर्मनाक हार के बाद से महाविकास अघाड़ी गठबंधन मुश्किलों का सामना कर रही है। नतीजों के बाद से शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे की भी टेंशन बढ़ गई है। दरअसल, उद्धव की पार्टी के कुछ नेताओं को दो टूक कहना हैं कि पार्टी को चुनाव में नुकसान कांग्रेस से गठबंधन के कारण हुआ है। हाल ही में शिवसेना (यूबीटी)निरीक्षकों की बैठक में पार्टी के एक धड़े ने उद्धव ठाकरे से कांग्रेस से गठबंधन तोड़ने की मांग की है।
शिवसेना (यूबीटी) निरीक्षकों की बैठक से बड़ी जानकारी सामने आई है सूत्रों के मुताबिक, शिवसेना(यूबीटी) के एक धड़े ने उद्धव से कांग्रेस से गठबंधन तोड़ने की मांग की है। इस धड़े का कहना है कि कांग्रेस से गठबंधन की वजह से नुकसान हो रहा है, कांग्रेस के वजह से हमारे हिंदूत्व पर सवाल खड़े हो रहे हैं। यह धड़ा आगामी बीएमसी चुनाव में एकला चलो के लिए ठाकरे पर दबाव बना रहा है।
वहीं शिवसेना (यूबीटी) नेता सुभाष देसाई ने बयान जारी किया है। देसाई ने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं का एक वर्ग चाहता है कि बीएमसी चुनाव अपने दम पर लड़ा जाए। उन्हें लगता है कि विधानसभा में नुकसान हुआ। इस बारे में उद्धव अंतिम फैसला लेने वाले है।
हाल ही में शिवसेना यूबीटी के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने भी बीएमसी चुनाव अपने दम पर लड़ने के संकेत दिए थे। राउत ने कहा था कि कार्यकर्ताओं की इच्छा है कि महानगरपालिका चुनाव अपने दम पर लड़ा जाए। संजय राउत ने कहा था कि मुंबई में हमारी ताकत है। मुंबई में हमें लड़ना चाहिए ये कार्यकर्ताओं की इच्छा है।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button