उत्तराखंडफीचर्ड न्यूज़राजनीति
Trending

23 जनवरी को निकाय चुनाव,राज्य निर्वाचन आयोग की सभी तैयारियां पूरी

आदर्श आचार संहिता लागू

23 जनवरी को निकाय चुनाव,राज्य निर्वाचन आयोग की सभी तैयारियां पूरी

देहरादून 23 दिसंबर 2024: उत्तराखंड निकाय चुनाव के लिए आरक्षण की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। आपत्तियों के निस्तारण के बाद उत्तराखंड शासन ने नगर निकायों में महापौर व अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण की अंतिम सूची जारी कर दी है। वहीं राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने चुनाव की तारीखों का एलान करते हुए बताया कि नामांकन पत्रों को प्राप्त करने की तिथि 27 दिसंबर से शुरू होकर 30 दिसंबर तक चलेगी…इसके साथ ही 23 जनवरी को निकाय चुनाव होंगे। जबकि 25 को मतगणना होगी। उन्होने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदान को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली है।

 

राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि

आरक्षण पद पहले हुए निर्धारित

राज्य निर्वाचन आयोग ने आदर्श आचार संहिता लागू की

जिलाधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा 27 से 30 दिसंबर तक सुबह 10 बजे से 5 बजे तक होगा नॉमिनेशन

31 और 1 में नॉमिनेशन की जांच होगी

2 जनवरी को 10 बजे से 4 तक नाम वापसी की प्रक्रिया

3 जनवरी को चुनाव चिन्न दिए जाएंगे

23 जनवरी को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी

25 जनवरी को परिणाम घोषित होंगे

किच्छा और नरेंद्र नगर में परिसीमन पूर्ण न होने के कारण, जिसके चलते अभी यहां चुनाव नहीं होंगे

11 नगर निगम 43 नगर पालिका 46 नगर पंचायत में चुनाव होना है,

नगर पालिका में 444 सदस्य नगर पंचायत में 298

1282 के सदस्यों के पदों पर निर्वाचन होना है

कुल मतदान केंद्र 1518 है

2018 में 87 नगर निकाय थे, 25 लाख 36 हजार 408 मतदाता थे

अब 2024 में 102 नगर निकाय में 30 लाख 63 हजार 143 मतदाता है

स्त्री 14 लाख 82 हजार 809 मतदाता है

पुरुष 15 लाख 79 हजार 779 मतदाता है

545 अन्य मतदाता है

चुनाव प्रबंधन अधिकारी 4 हजार ड्यूटी से ज्यादा तैनात रहेंगे

30 हजार का कुल मानव संसाधन रहेंगे मौजूद

2.5 हजार वाहन ड्यूटी में रहेंगे

राज्य स्तर पर दो नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे

जिला प्रशासन का एक अधिकारी, आबकारी विभाग का एक अधिकारी और पुलिस प्रशासन का एक अधिकारी होगा मौजूद

 

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button