उत्तराखंडराजनीति

उत्तराखंड लोकसभा सीट से डिंपल यादव लड़ेंगी चुनाव ?

लोकसभा चुनाव को लेकर सपा का उत्तराखंड की दो सीटों पर फोकस

देहरादून 18 जनवरी 2024:आगमी  लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। जहां एक तरफ भाजपा  लोकसभा चुनाव को लेकर गढ़वाल और कुमाऊं में दो बड़ी बैठकें कर चुकी है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस की बात की जाए तो कांग्रेस के बड़े नेताओं के दौरे उत्तराखंड में प्रस्तावित है वहीं अब लोकसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं प्रदेश महासचिव अतुल शर्मा का कहना है कि पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी में लगी हुई है और उत्तराखंड की दो सीटों हरिद्वार और नैनीताल पर पार्टी का विशेष फोकस है। उन्होंने कहा लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी नेतृत्व से चर्चा की है और रराष्ट्रीय नेतृत्व को प्रस्ताव दिया है कि उत्तराखंड से डिंपल यादव को चुनाव मैदान में उतरा जाए। उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरीके से तैयार हैं और उत्तराखंड की दो सीटों पर सपा का विशेष फोकस रहेगा।

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button