https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

छत्तीसगढ़-रायपुर में कैफे में लगी आग, ऊपर के अस्पताल में मचा हड़कंप

रायपुर.

राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव, तेलीबांधा के सामने स्थित एक कैफे में आज सुबह आग लग गई. सिप एंड बाइट कैफे में आग लगने से धुंआ बाहर आने लगा. जिससे लोगों में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना के बाद पुलिस और फायरब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई है. घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है.

जानकारी के मुताबिक, तेलीबांधा तालाब के सामने सिप एंड कैफे में सोमवार सुबह आग लग गई. कैफे से बाहर आ रहे धुंए को देखने के बाद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. जिसके बाद मौके पर पुलिस और दमकल की एक वाहन भी पहुंच गई. आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. दमकल की वाहन आग बुझाने में जुटी हुई है. दुकान के ऊपर अस्पताल है, आग लगने से हड़कंप मच गया है.

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button