https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
Uncategorized

गोदरेज प्रोफेशनल ने शरवरी को ब्रांड एंबेसडर बनाया

मुंबई । गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (जीसीपीएल) का प्रमुख प्रोफेशनल हेयर ब्रांड, ने बॉलीवुड की उभरती हुई अभिनेत्री शरवरी को अपना पहला ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है। शरवरी, जो मुंज्या, महाराज और वेद जैसी फिल्मों में अपनी बेहतरीन अभिनय के लिए जानी जाती हैं, अपने फैशन-फॉरवर्ड व्यक्तित्व और आत्मविश्वास के साथ ब्रांड की प्रतिबद्धता को बखूबी दिखाती हैं।
इस गठजोड़ पर टिप्पणी कर गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के अधिकारी ने  कहा कि शरवरी के पास लाखों लोग हैं, जो उनकी स्टाइल और ग्रेस को पसंद करते हैं, और उनका गोदरेज प्रोफेशनल के साथ जुड़ाव एक महत्वपूर्ण विकास है, खासकर जब ब्रांड हेयर और ब्यूटी इंडस्ट्री में अपना विस्तार कर रहा है। इस नई साझेदारी पर शरवरी ने कहा, गोदरेज प्रोफेशनल के लिए पहला ब्रांड एंबेसडर बनना मेरे लिए सम्मान की बात है। शरवरी ने 2025 के ट्रेंडिंग हेयर कलर और स्टाइलिंग लुक को पेश करते हुए शोस्टॉपर के रूप में कार्यक्रम में अपनी छाप छोड़ी।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button