https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

केन्द्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा रायपुर में जनादेश परब सहित अन्य विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर

छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार के एक साल पूरे होने पर 13 दिसंबर को प्रदेश में जनादेश परब मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, रसायन और उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा शिरकत करेंगे। यह कार्यक्रम रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में दोपहर एक बजे से होगा। इसमें राज्य सरकार के सुशासन के एक साल की झलक दिखाई जायेगी। गुरुवार की देर शाम को बीजेपी नेताओं ने सभा स्थल पहुंचकर निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव,मंत्री केदार कश्यप, भाजपा उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी,रायपुर संभाग प्रभारी सौरभ सिंह और कई भाजपा पदाधिकारी मौजूद  रहे। जनादेश परब में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरूण साव, विजय शर्मा शामिल होंगे। कार्यक्रम में सभी मंत्री, विधायक, सांसद और बीजेपी नेता शामिल होंगे।

ये हैं केन्द्रीय मंत्री नड्डा का शेड्यूल
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा दोपहर 3 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचेंगे। वहां से सीधे साइंस कॉलेज मैदान जाएंगे, जहां वे जनादेश परब कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 4.55 बजे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचेंगे। शाम 6.40 बजे पूर्व राज्यसभा सदस्य स्वर्गीय गोपाल व्यास के निवास जांएगे। इसके बाद वे शाम 7.40 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगे। वहां से दिल्ली के लिए रवाना हो जायेंगे।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button