https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंडधार्मिक
Trending

केदारनाथ यात्रा स्थगित

यात्रा 1 दिन के लिए स्थगित,आगे की यात्रा के लिए भी एडवाइजरी का इंतजार करने की सलाह

 केदारनाथ में हो रही भारी बर्फबारी के कारण एक दिन के लिए केदारनाथ यात्रा स्थगित, आगे की यात्रा के लिए भी एडवाइजरी का इंतजार करने की सलाह

केदारनाथ में आज भारी बर्फबारी की आशंका को देखते यात्रा एक दिन के लिए स्थगित कर दी गई है। आज (बुधवार) कोई भी यात्री केदारनाथ नहीं जा सकेगा। मंगलवार को जो यात्री केदारनाथ गए हैं, वे भी दर्शन कर वापस लौट आएंगे। केदारनाथ की स्थितियों का जायजा लेने के लिए खुद राज्य के डीजीपी अशोक कुमार केदारनाथ पहुंचे है जहाँ उन्होंने पुलिस को किसी भी यात्री को गौरीकुंड और सोनप्रयाग से आगे नहीं जाने देने के निर्देश दिए हैं। डीजीपी ने कहा कि मौसम सामान्य होने पर यात्रा सुचारु कर दी जाएगी। डीजीपी के निर्देश के बाद मंगलवार को केदारनाथ जा रहे यात्रियों सोनप्रयाग में रोक दिया गया। यात्रियों से मौसम खुलने तक सुरक्षित स्थानों पर होटल लॉज में विश्राम करने की अपील जिला प्रशासन की ओर से की गई है।

 

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button