उत्तराखंड
Trending

चारधाम समेत पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी का अलर्ट

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, चारधाम समेत पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी का अलर्ट

उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम निदेशक विक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 29 अप्रैल से लेकर 3 मई तक मौसम का मिजाज बदलेगा। इसी के साथ उन्होंने चारधाम समेत पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी का भी अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि चार धाम समेत पहाड़ी क्षेत्रों में 2 से 3 फीट की बर्फबारी हो सकती है। और साथ ही मैदानी जिलों में कल यानी कि 29 से बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में चार धाम यात्रा करने वाले यात्रियों को सतर्क रहने की जरूरत है और साथ ही पुलिस और एसडीआरएफ को भी।

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button