https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

अबूझमाड़ में 7 नक्सली ढेर, मुख्यमंत्री ने बताई बड़ी सफलता

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले के दक्षिण अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 7 नक्सली मारे गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया पर इस मुठभेड़ की जानकारी साझा करते हुए इसे सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता करार दिया और जवानों को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में लिखा, इस अभियान में शामिल सभी सुरक्षा अधिकारियों और जवानों की बहादुरी को सलाम करता हूं और उन्हें बधाई देता हूं। नक्सलवाद के खात्मे तक हमारी यह लड़ाई जारी रहेगी। सूत्रों के अनुसार, सुरक्षाबलों को अबूझमाड़ क्षेत्र में 40 से 50 बड़े नक्सलियों के होने की सूचना मिली थी। इसके बाद दंतेवाड़ा, नारायणपुर, कोण्डागांव और बस्तर जिले के जवानों ने मिलकर इलाके की घेराबंदी की। इंद्रावती एरिया कमेटी के नक्सलियों की मौजूदगी की खबर पर सुरक्षाबलों ने रात 3 बजे से ही फायरिंग शुरू कर दी थी, जिसके बाद यह मुठभेड़ हुई।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button