उत्तराखंडसामाजिकस्वास्थ्य

चारधाम यात्रा मार्ग के लिए 50 हेल्थ एटीएम का लोकार्पण

हेल्थ एटीएम के माध्यम से 1700 से अधिक लोग अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवा चुके हैं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने #CharDhamYatra मार्गों के लिए हेवलेट पैकर्ड एंटरप्राइज (HPE) के C.S.R के तहत प्रदान किए जाने वाले 50 हेल्थ एटीएम का लोकापर्ण किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग तथा HPE के मध्य मानसरोवर यात्रा हेतु कुमाऊँ क्षेत्र में 25 हेल्थ एटीएम स्थापित करने के लिए MoU किया गया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि हाल ही में राज्य के विभिन्न स्थानों में स्थापित किए गए हेल्थ एटीएम के माध्यम से 1700 से अधिक लोग अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा चारधाम यात्रियों हेतु हेल्थ गाइडलाइन्स जारी की गई हैं, जिनका पालन आवश्यक है। इस अवसर पर सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर राजेश कुमार, अपर सचिव सुश्री अमनदीप कौर, महानिदेशक स्वास्थ्य विभाग डॉ. विनीता शाह, एमडी एचपीई श्री सोम सत्संगी, एचपीई सीएसआर श्री सुशील भाटला तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button