https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंडपर्यटन
Trending

हिमस्खलन से पिंडारी ग्लेशियर में फंसे 14 ट्रैकरों को SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू

14 में से 13 ट्रैकर थे विदेशी

जनपद बागेश्वर के पिंडारी ग्लेशियर में हिमस्खलन से फंसे 14 ट्रैकर, SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू

20 अप्रैल 2023 की रात पिंडारी ग्लेशियर में हिमस्खलन होने से ग्लेशियर पर प्रशिक्षण के लिए गए 14 ट्रैकर (13 विदेशी व 01 भारतीय) के फंसने की सूचना मिली।

ट्रैकरों के फंसे होने की सूचना पर स्थानीय शासन व प्रशासन ट्रैकरों की सुरक्षा व रेस्क्यू किये जाने के लिए सक्रिय हो गए। उच्चाधिकारियों द्वारा ट्रैकरों की सहायता के लिए अपने-अपने विभाग से संबंधित आवश्यक व्यवस्था, मेडिकल किट, एम्बुलेंस, चिकित्सक टीम, खान पान व्यवस्था हेतु संबंधित विभागों को तैयार रहने के लिए कहा गया।
इस के बाद दिनाँक 22 अप्रैल को शासन-प्रशासन की अन्य टीमों के साथ तालमेल स्थापित करते हुए ASI महिपाल सिंह के के साथ SDRF टीम ट्रैकरों को सुरक्षित वापस लाने के लिए आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों व सामान के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई थी। वाहन के माध्यम से SDRF टीम खाती गांव पहुँची जहाँ से घटनास्थल लगभग 33 किमी की पैदल दूरी पर था।

SDRF टीमों द्वारा अत्यधिक विषम परिस्थितियों व दुष्कर मौसम व भारी बर्फबारी के बीच सभी चुनौतियों को दरकिनार करते हुए लगभग 14 किमी पैदल दूरी तय करने के उपरांत KMVN के द्वारी कैम्प में पहुँचे। थोड़ी देर विश्राम के उपरान्त द्वारी से 06 किमी और आगे पैदल मार्ग पर फुरकिया में उक्त ट्रैकर ग्रुप को ढूंढ निकाला, तत्पश्चात SDRF टीम द्वारा उन्हें द्वारी कैम्प पहुँचाया गया। द्वारी में रात्रि रुकने के पश्चात SDRF टीम द्वाराअपने पर्यवेक्षण में ट्रैकर ग्रुप में वापस खाती गांव पहुँचाकर वाहन द्वारा सुरक्षित कपकोट पहुँचाया गया।सभी ट्रैकरों का स्वास्थ्य ठीक है।

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button