उत्तराखंड
Trending

सैन्य धाम (शौर्य स्थल) की उच्च स्तरीय बैठक में निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में सैन्य धाम (शौर्य स्थल) निर्माण की उच्च स्तरीय बैठक में निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा क‍ि सैन्य धाम का स्वरूप भव्य एवं दिव्य हो, इसके लिए अन्य राज्यों के सैन्य धामों से जुड़े कार्यों का समावेश भी इस धाम में किया जाए। उन्होंने कहा कि यह भी सुनिश्चित किया जाए कि सैन्यधाम में उत्तराखण्ड की झलक दिखे। सैन्यधाम के आसपास केदारखण्ड एवं मानसखण्ड की थीम पर आधारित गतिविधियों पर भी ध्यान दिया जाए। बैठक में सैनिक कल्याण मंत्री श्री गणेश जोशी, मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधू, जी.ओ.सी उत्तराखण्ड सब-एरिया मेजर जनरल संजीव खत्री, मेजर जनरल सम्मी सभरवाल (से.नि) सचिव सैनिक कल्याण श्री दीपेन्द्र चौधरी, श्री एस.एन. पाण्डेय, जिलाधिकारी देहरादून श्रीमती सोनिका उपस्थित रहे।

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button