उत्तराखंड
Trending

रामगंगा में मोटर पुल निर्माण की घोषणा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी के साथ कनालीछीना, पिथौरागढ़ स्थित शेर सिंह कार्की सरस्वती विहार विद्यालय मुवानी में भाऊराव देवरस सभागार का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विद्यालय विस्तार हेतु ₹50 लाख की धनराशि, रामगंगा में मोटर पुल के निर्माण तथा मुवानी महाविद्यालय की सड़क के डामरीकरण की घोषणा करते हुए कहा कि आने वाले 10 वर्ष उत्तराखण्ड की उन्नति के होंगे। मुख्यमंत्री ने छात्र-छात्राओं से अपेक्षा की कि वे अपने जीवन में जो भी लक्ष्य चुनें उसे पूर्ण मनोयोग से पूरा करें। यदि हम किसी कार्य को पूरी ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा से करते हैं, तो उसमें सफलता अवश्य मिलती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारा देश हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। हम प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में राज्य के लोगों को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। इस अवसर सांसद श्री अजय टम्टा, विधायक डीडीहाट श्री बिशन सिंह चुफाल, विधायक गंगोलीहाट श्री फकीर राम, अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती दीपिका बोहरा, जिलाधिकारी रीना जोशी, पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह व अन्य उपस्थित रहे।

Also read
केदारनाथ हेली सेवा में धोखाधड़ी रोकने के लिए आधुनिक तकनीक का प्रयोग
Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button