उत्तराखंडराजनीति
Trending

पीएल पूनिया की वरिष्ठ नेताओं के साथ बंद कमरे में बातचीत

 

उत्तराखंड कांग्रेस में वरिष्ठ नेताओं के बीच चल रही जुबानी जंग थामने के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक पीएल पूनिया, देहरादून में है वह शनिवार को देहरादून पहुंच गए थे। वही आज भी कांग्रेस मुख्यालय में पीएल पुनिया ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बंद कमरे में बैठक की…. बता दे की हाईकमान ने पार्टी के वरिष्ठ नेता पीएल पूनिया को उत्तराखंड में बतौर पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इसी क्रम में पूनिया दो दिन के दौरे पर शनिवार को देहरादून पहुंचे। उन्हेांने शाम को भी वरिष्ठ नेताओं के साथ बंद कमरे में बातचीत कर, हालात का जायजा लिया। वही बंद कमरे में हुई बैठक के बाद पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि पीएल पुनिया के साथ हुई बैठक में लोकसभा और निकाय चुनाव की रणनीति पर मंथन किया गया वहीं उन्होंने कहा कि बंद कमरे में हुई बैठक की बात को वह सार्वजनिक नहीं कर सकते हैं… इस दौरान प्रीतम सिंह ने भाजपा पर भी जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा कि भाजपा पहले अपने घर को देखे… कांग्रेस के आंतरिक मामलो पर ध्यान ना दे.. भाजपा के नेताओं को अपने यहाँ देखना चाहिए जहाँ मंत्रियों की अधिकारी नहीं सुन रहे हैं।

 चार धाम यात्रा से पूर्व मुख्यमंत्री ने टपकेश्वर महादेव मंदिर में की पूजा अर्चना

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button